किशमिश खाने के फायदे और नुकसान / Advantages and disadvantages of eating raisins.

 किशमिश शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। किशमिश का सेवन करने से शरीर को कई रोगो से दूर रखा जा सकता है। किशमिश मे ग्लूकोज और फ्रुक्टोज की मात्रा काफी अधिक होती है, ये दोनो ही पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने मे मदद करते है।

किशमिश खाने के फायदे और नुकसान / Advantages and disadvantages of eating raisins. kishmish khane ke fayde, benefits of eating kishmish, #kishmish

किशमिश खाने के फायदे

बालों को मजबूत करने मे सहायकः- किशमिश में मौजूद विटामिन बी और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व बालों को मजबूत करने मे मदद करते है। साथ ही इसका रोजाना सेवन करने से बालों को झड़ने से रोकने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी मजबूत करने में सहायकः- किशमिश में प्रोनोकिल फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते है। किशमिश खाने से आप जल्दी बीमार भी नहीं पड़ते है।

हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायकः- किशमिश में कैल्शियम काफी मात्रा में पाया जाता है। हड्डियों को मजबूत करने में कैल्शियम का महत्वपूर्ण योगदान होता है। किशमिश का सेवन करने से हड्डियों और जोड़ो के दर्द को आराम मिलता है।

त्वचा के लिए फायदेमंदः- किशमिश में फिनोल नामक एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो त्वचा से हानिकारक कणों को हटाने में मदद करता है। किशमिश का सेवन करने से फाइन लाइंस और झुर्रियां की समस्या दूर हो जाती है।

किशमिश खाने के नुकसान

हार्ट के लिए नुकसानदायकः- यदि आप अधिक मात्रा में किशमिश का सेवन करते है तो इससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही, यह लिवर को भी काफी ज्यादा नुकसान पहुंचाता है।

मोटापा बढ़ाता हैः- किशमिश का अधिक सेवन करने से मोटापा बढ़ सकता है, क्योंकि किशमिश का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर में कैलोरी की मात्रा काफी अधिक बढ़ जाती है। जिसकी वजह से शरीर का वजन बढ़ने लगता है।

नोटः- वैसे तो किशमिश शरीर के लिए काफी फायदेमंद होती है, लेकिन यदि आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते है तो इससे आपको नुकसान भी हो सकता है।