सेब हमारे शरीर के लिए बहुत हि लाभदायक होता है। यदि आप रोजाना एक सेब खाते है तो आप बहुत सारी बीमारियों से बच सकते है, क्योंकि सबे में कई पोषक तत्व होते है। सेब खाने के फायदे तभी हो सकते है जब आपको इसके खाने का सही समय और तरीका पता हो-
सेब खाने के फायदेः-
➤ यदि आप रोजना एक सेब खाते है तो इससे आपके दांत मजबुत होते है क्योंकि यह मुह मे लार की मात्रा को बढ़ाता है जिससे दांतो के बैक्टिरिया को हटाने में मदद मिलती है।
➤ सेब खाना रक्त चाप के रोगियों के लिए बहुत लाभकारी है। यह दिल के रक्तचाप को सामान्य रखता है और दिल के दौरे को कम करता है।
➤ सेब में पाया जाने वाला फाइबर आपके शरीर में मौजुद पानी को शोख लेता है या उसको बहार निकाल देता है जिससे कब्ज या दस्त जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।
➤ सेब में घुलनशील फाइबर होने की वजह से यह शरीर में मधुमेह कि मात्रा को नियंत्रित रखता है, इसीलिए सेब मधुमेह के रोगियों के लिए बहुत लाभदायक है।
➤ सेब हमारे शरीर के बुरे कॉलेस्ट्रोल को कम रखने में मदद करता है जो हमारी सेहत के लिए बहुत हि फायदेमन्द होता है और साथ हि यह हमारे वजन को कम करने मे मदद करता है क्योंकि इसमें घुलनशील फाइबर होता है जो मोटापे को कम करता है।
सेब खाने का सही समय और तरीकाः-
सेब खाने का सही समय सुबह का होता है और इसे आप नाश्ते के समय खा सकते है। सुबह के समय सेब खाने से पाचन क्रिया सही रहती है, जिसकी वजह से कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा मिलता है।