ब्रह्मांड के बारे में रोचक तथ्य
1. ब्रह्मांड की उत्पत्ति एक ऊर्जा के बिंदु द्वारा हुई थी। ब्रह्मांड की उत्पत्ति को Big Bang के नाम से जाना जाता है, जिसकी खोज 2 वैज्ञानिको द्वारा गलती से हुई थी।
2. ब्रह्मांड की अब तक की आयु 13.7 अरब वर्ष मानी जाती है, जो की Big Bang यानि जब से ब्रह्मांड की उत्पत्ति हुई है, से लेकर वर्तमान का समय तक मानी जाती है।
3. ब्रह्मांड मे मौजूद हमारी गैलेक्सी को हिंदी में आकाशगंगा के नाम से जाना जाता है, इसके अलावा हमारी गैलेक्सी का संस्कृत नाम मंदाकनी है।
4. आकाशगंगा पुरे ब्रह्मांड में फैली हुई है, यदि आप एक मिनट में 100 तारे गिन सकते है, तो आप ब्रह्मांड की सारी आकाशगंगा को 20 लाख साल में गिन सकते है। इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है, की ब्रह्मांड में मौजूद आकाश गंगा कितनी बड़ी है।
5. पृथ्वी के सबसे नजदीक का तारा प्रोक्सिमा सेंच्युरी है। हालांकि प्रोक्सिमा सेंच्युरी पृथ्वी के नजदीक दूसरा तारा है, पहले नंबर पर सूर्य आता है।
6. ब्रह्मांड में मौजूद अब तक का सबसे बड़ा तारा वीवाई महाश्वान है जिसका अंग्रेजी में नाम वीवाई केनिस मिजोरिस है। यह तारा सूर्य से लगभग 2000 गुना अधिक बड़ा है।
7. जिस तरह से ग्रह प्रथ्वी का चक्कर लगाते है, उसी प्रकार सूर्य भी अपने ब्रह्मांड के सभी ग्रहो के साथ में आकाशगंगा के चक्कर लगाता है। आकाशगंगा का एक चक्कर लगाने में सूर्य को लगभग 22.5 करोड़ वर्ष का समय लगता है।
8. सन 1977 में 72 सेकंड के लिए वैज्ञानिको को एक ऐसा रहस्यमयी सिग्नल मिला था जिसका आज तक वैज्ञानिको को नही पता चल पाया है कि यह सिग्नल किसके द्वारा भेजा गया था। इस सिग्नल के बारे मे वैज्ञानिको का ऐसा मानना है कि यह सिग्नल एलियन के द्वारा भेजा गया था।
9. ब्लैक हॉल का गुरूत्वाकर्षण इतना अधिक शक्तिशाली होता है, की इसमें से प्रकाश की एक किरण भी अंदर नहीं जा सकती है। यदि कोई भी एक बार ब्लैक हॉल के अंदर चला गया तो वह फिर कभी भी वापस नहीं आ सकता है।
10. आपको जानकर हैरानी हो जायेगी की हमारी पृथ्वी से लगभग 10 हजार प्रकाश वर्ष की दुरी पर अल्कोहल का एक बादल है, जिसमें इतनी ज्यादा अल्कोहल भरी है की इससे 400 खरब बियर की बोतले भरी जा सकती है।
11. हम जिस ब्रह्मांड को देखते है, वह पुरे ब्रहमांड का सिर्फ 5 प्रतिशत हि है और ब्रह्मांड दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
12. ब्रह्मांड के सबसे बड़े रहस्य डार्क एनर्जी और डार्क मैटर है।
13. पूरे ब्रह्मांड में पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है, जहाँ जीवन संभव है। पृथ्वी के अलावा अभी तक किसी भी ग्रह पर किसी भी तरह का जीवन नहीं पाया गया है।
14. ब्रह्मांड में ग्रहों और तारों के बीच की दुरी इतनी अधिक होती है कि इस दुरी को किलोमीटर में नापना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए इस दुरी को नापने के लिए प्रकाश वर्ष का उपयोग किया जाता है।
15. इस ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा जटिल मनुष्य का मस्तिष्क है, जिसे जितना समझे उतना ही कम है। मनुष्य के मस्तिष्क में न्यूरॉन्स की संख्या अरबों में मौजूद है।
16. अंतरिक्ष में अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा पहने जाने वाले स्पेस सूट की कीमत लगभग 120 लाख डॉलर या इससे अधिक की होती है।
17. अंतरिक्ष में मनुष्य को पसीना नहीं आता है और ना ही मनुष्य अंतरिक्ष में रो सकता है, क्योंकि अंतरिक्ष में मौजूद गुरूत्वाकर्षण पसीने और आंसुऔं की बूंदो को बाहर नहीं आने देते है।
18. पृथ्वी ब्रह्मांड का बहुत ही छोटा हिस्सा है। यदि हम इसकी तुलना सूर्य से करें, तो सूर्य के अंदर पृथ्वी जैसे 13 लाख ग्रह समा सकते है।