केसर इतना महंगा क्यों होता है? Why is saffron so expensive?

  दोस्तों केसर के बारे में तो आपने सुना ही होगा ये खुश्बूदार पौधा होता है जिसे अंग्रेजी में Saffron कहा जाता हैं। केसर को कुंकुम या ज़ाफ़रान भी कहा जाता है। केसर को दुनिया का सबसे कीमती पौधा भी माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते है की यह इतना महंगा क्यों होता है यदि नही, तो चलिए जानते हैं-



दरअसल दोस्तों केसर इतना महंगा इसलिए होता है क्योंकि केसर को किसी मशीन से नहीं बल्कि हाथों से निकाला जाता है और इसके अलावा केसर का जो फुल होता है वो बहुत ही कम समय के लिए खिलते है और इन्हें उसी दिन तोड़ा जाता है जिस दिन ये खिलते हैं और दोस्तों केसर का जो फूल होता हैं उसमें से सिर्फ तीन ही केसर के नाजूक धागे निकलते है और इस वजह से लगभग 75 हजार फूलों में से सिर्फ 400 ग्राम केसर ही मिलता है। इसके अलावा यह केसर का फूल दुनियाँ में बहुत ही कम जगह पर लगते है, तो इन कारणों की वजह से केसर इतना महँगा होता है।