आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। यह एक ऐसी सब्जी है, जिसे सभी लोग खाना पसंद करते है। आलू सिर्फ स्वाद में ही नहीं बल्कि यह कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में भी मददगार होती है। आलू में जिंक, फाइबर, कैल्शियम और आयरन की मात्रा भरपूर पायी जाती है। इसके अलावा आलू में कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते है। आलू तो स्वास्थ्य के लिए फायदेमन्द है हि, लेकिन उबले आलू खाना स्वास्थ्य के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाता है। आज हम आपको उबले आलू खाने के फायदों के बारे में बताएंगे।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें- आलू में मैग्नीशियम होता है, जो आपके रक्तचाप को कंट्रोल करता है। इसलिए आपको आलू का सेवन जरूर करना चाहिए।
गठिया में राहतः- आलू में मौजूद मैग्नीशियम, कैल्शियम और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व गठिया की समस्या को दूर करने में मदद करते है।
छाले दूर करेः- जब भी आपके मुंह में छाले होते है, तो आप न तो ठीक से कुछ खा पाते है और ना हि ठीक से रह सकते है। लेकिन उबले आलू खाने से आपकी यह समस्या खत्म हो जाती है।
दिल के लिए फायदेमंदः- मिनरल्स, विटामिन्स और अन्य पोषक तत्वों के अलावा आलू में केरोटिनॉयड्स नामक तत्व होता है, जो आंतरिक अंगों और दिल के लिए काफी फायदेमंद होता है।
सूजन करे कमः- उबले आलू शरीर के अंदर की सूजन को खत्म करने में काफी मदद करते है। आलू में मौजूद विटामिन-बी6, विटामिन-सी, पोटैशियम और अन्य खनिज तत्व पाचनतंत्र और आंतो में हुई सूजन को कम करते है।
पाचनः- आलू में मौजूद कार्बोहाइड्रेट हमारी पाचन शक्ति को दुरुस्त रखने में काफी मददगार होता है। जिन व्यक्तियों का पाचन तंत्र कमजोर होता है उन्हें उबले आलू का सेवन जरूर करना चाहिए।
नोटः- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थय विशेषज्ञ से उचित सलाह ले।